Skip to main content

Posts

Showing posts from April 23, 2017

तेरी याद

तेरे आंचल को सीने से लगा के रोता हूं जब दिल करे तो आंंसू छुपा के रोता हूं तेरी हंसी तेरे होंठो पे आती रहे सदा अपने चहरे पे हंसी लगा के रोता हूं। मेरी गलतीयां थी मै जानता हूं सनम तुझे रोते हुऐ छोड़ आया हूं सनम आज भी मेरे दिल मे याद है तेरी तेरी याद को धड़कन बना के रोता हूं। तू खुश रहे सदा ये दुआ मै करता हूं मेरी हर दुआ मे तेरा नाम मै रखता हूं मेरी जिंदगी कि खुशी सब हो जाये तेरी तेरे हर गम को कर के याद मै रोता हूं। काश ये समय फिर से लौट जाये मै तेरा और तू मेरी हो जाये मिट जाये सब दूरीयां अपने दरमीयां अब तो इस मजा़क को सोच के रोता हूं तेरी हंसी को सुन के बहुत चैन आता था तेरी आंखो कि चमक से दिल जगमगाता था तेरी बांते कभी लगती थी दिल पे उन बांतो पे भी प्यार आता था इन्ही सब बातो को दोहरा कर रोता हूं अपने चहरे पे हंसी लगा के रोता हूं।